एयर इंडिया का कोच्चि से मुंबई आ रहा विमान एआई 2744 ए320 (वीटी-टीवाईए) आज मुंबई हवाई अड्डे पर तेज बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। विमानन कंपनी एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर घटना की पुष्टि की।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, खराब मौसम के कारण विमान लैंडिंग के तुरंत बाद रनवे से फिसल गया। सूत्रों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान के तीन टायर फट गए और विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया होगा। इसके बाद, विमान टर्मिनल गेट तक पहुँचने में सफल रहा, जहाँ सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से उतर गये।