जुलाई 22, 2025 8:57 अपराह्न

printer

हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-315 में लगी आग

हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-315 के पावर यूनिट में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लग गई। एयरलाइन के अनुसार, यह घटना आज यात्रियों के उतरने के दौरान हुई। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। विमान को आगे की जाँच के लिए रोक लिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला