एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 24 निर्धारित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी। एक बयान में बताया गया कि वे सउदी अरब जेद्दा से आने-जाने वाली अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखेंगी। भारत और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित होंगी। एयर इंडिया, दिल्ली से, एक और मुंबई से, दो वापसी उड़ानें संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस, हैदराबाद और कोझिकोड से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस, मस्कट से आने-जाने वाली चार निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी। इनमें दिल्ली और मुंबई से प्रस्थान करने वाली उड़ानें भी शामिल हैं। दोनों कंपनियां, निर्धारित सेवाओं के अतिरिक्त संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने वाली कुल 10 विशेष उड़ानें संचालित करेंगी।