नवम्बर 19, 2024 7:17 अपराह्न

printer

अबू धाबी में एयर एक्सपो 2024 की शुरूआत हुई

अबू धाबी में आज एयर एक्सपो 2024 की शुरूआत हुई। यह कार्यक्रम 19 से 21 नवंबर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विमानन उद्योग के पेशेवर भाग लेंगे। एक्‍सपो का उद्घाटन यूएई के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने किया।

 

    इस वर्ष के एक्सपो में विमानन उद्योग के टिकाऊ समाधानों पर बल दिया जा रहा है। यह इस   क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उद्योग से होने वाले कार्बन उत्‍सर्जन को कम करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित किया गया है।

 

     दुबई एयरशो के साथ अबू धाबी एयर एक्सपो 2024 अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने और टिकाऊ विमानन तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला