पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते संयुक्त अरब अमीरात-यूएई में हवाई रक्षा प्रणालियां हाई अलर्ट पर हैं।अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ घंटों में ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और नए ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हवाई रक्षा प्रणालियों ने आज ईरान से दागी गई आठ बैलिस्टिक मिसाइलों, चार क्रूज मिसाइलों और 36 ड्रोन को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। देश के कुछ हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं क्योंकि रक्षा प्रणालियों ने आबादी वाले इलाकों तक पहुंचने से पहले ही आने वाले खतरों को नाकाम कर दिया था। दुबई के दक्षिणी भाग में एक हमले के दौरान गिरे मलबे से कुछ लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहने के कारण संयुक्त अरब अमीरात में हवाई रक्षा प्रणालियां सतर्क हैं और किसी भी भावी खतरों के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यूएई को निशाना बनाकर किए जा रहे ईरान के लगातार हमलों के जवाब में रक्षात्मक कार्रवाई जारी है।