मार्च 24, 2026 2:08 अपराह्न

printer

हवाई रक्षा प्रणाली, विरोधी देशों के मिसाइल और ड्रोन हमलों को सक्रिय रूप से रोक रही है: कुवैत

कुवैत ने कहा है कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली, विरोधी देशों के मिसाइल और ड्रोन हमलों को सक्रिय रूप से रोक रही है। कुवैत के विद्युत, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि कई क्षेत्रों में मिसाइलों का मलबा गिरने से सात ओवरहेड बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की शुरूआत में इस्राएल के हमले शुरू होने के बाद से क्षेत्र में एक हजार से अधिक लोगों की मारे जाने की खबर है, जबकि 28 सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस्राएल के वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच ने रेडियो संदेश में कहा है कि इस्राएल की नई सीमा लिटानी नदी तक होनी चाहिए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि स्मोट्रिच का यह बयान हिज्‍बुल्‍लाह के कमजोर करने के उद्देश्‍य से बेहद महत्‍वपूर्ण है।