सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि एआई कहानी कहने की कला को पूरी तरह से बदल रहा है। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए श्री जाजू ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से रचनाकारों की पूरी दुनिया में व्यापक बदलाव आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एआई देशभर के कहानीकारों को विशाल मंच और अवसर प्रदान करेगी। समिट में वेव्स क्रिएटर कॉर्नर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन युवा रचनाकारों के पास धन और स्टूडियो तक पहुंच नहीं है, वे एआई के माध्यम से उपलब्ध तकनीक का उपयोग करके अपनी कहानियां सुनाने में सक्षम हैं।