दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि राजधानी मे आयोजित ए.आई शिखर सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सीखने के भविष्य को नया आकार देगा। नीति अनुसंधान और शासन केंद्र- सीपीआरजी द्वारा आयोजित पढ़ाई ए.आई 2.0 सभा को संबोधित करते हुए श्री सूद ने कहा क्लासरूम और हायर एजुकेशन में ए.आई की भूमिका को मज़बूत करने पर पॉलिसी बनाने वालों, शिक्षकों और अन्वेषको के साथ चर्चा भी की।
श्री सूद ने बताया कि इस सभा में सबको साथ लेकर चलने वाले डिजिटल इकोसिस्टम बनाने, सीखने के नतीजों को बेहतर बनाने और विद्यारथियों को तकनीक से चलने वाले भविष्य के लिए तैयार करने पर ध्यान केंदित किया गया।इसके अलावा, शहरी विकास मंत्री, दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री कैंपस‘ पहल के तहत श्री वेंकटेश्वरा कॉलेज में शामिल हुए।