फ़रवरी 17, 2026 7:17 अपराह्न

printer

एआई शिखर सम्मेलन भारत की डिजिटल यात्रा में अहम मील का पत्थर: सांसद प्रवीन खंडेलवाल

दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स-कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता- ए.आई पर राजधानी में चल रहा शिखर सम्मेलन भारत की डिजिटल यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों-उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, वित्त, रसद और शासन-में ए.आई के प्रभावी उपयोग का समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। उन्‍होंने कहा कि इसके माध्‍यम से सकारात्मक और सतत विकास को गति मिलेगी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन डिजिटल इंडिया के संकल्प के साथ नवाचार और स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देकर भारत में ए.आई को समावेशी विकास का सशक्त माध्यम बना रहा है।