इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आज संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के सहयोग से खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के पवेलियन का उद्घाटन किया गया। इस पवेलियन में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एआई-आधारित नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है।
आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि एआई देश की खाद्य सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।