रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ की महानिदेशक डॉ. चंद्रिका कौशिक ने आज कहा कि सैन्य अभियानों में उन्नत प्रौद्योगिकियों के समावेश से सैनिकों के लिए परिचालन वातावरण अत्यन्त जटिल होता जा रहा है।
नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दूसरे दिन सामरिक रक्षा के लिए एआई विषय पर आयोजित सत्र में डॉ. कौशिक ने कहा कि सैनिकों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए स्वायत्तता प्रदान करना समय की मांग है।
डॉ. कौशिक ने कहा कि भारतीय सेना को मानवीय विश्वास और नैतिकता पर आधारित एआई प्रणालियों की आवश्यकता है।