सैन्य चिकित्सा देखभाल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल – एएचआरआर भारत का पहला और दक्षिण एशिया का दूसरा सरकारी संस्थान बन गया है। जिसने अत्याधुनिक अडैप्टिव कैटरेक्ट ट्रीटमेंट सिस्टम – एएलएलवाई का उपयोग करके रोबोटिक कस्टम लेज़र मोतियाबिंद सर्जरी की है। नेत्र रोग विभाग के रोबोटिक, ब्लेडलेस और कंप्यूटर-निर्देशित नेत्र शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहली फेम्टो-सेकंड लेज़र असिस्टेड कैटरेक्ट सर्जरी – एफएलसीएस के साथ सफल प्रवेश का प्रतीक है। एएचआरआर में इस अत्याधुनिक तकनीक का एकीकरण सशस्त्र बलों की अपने कर्मियों और उनके परिवारों को सबसे उन्नत, सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की उपलब्धियों को दर्शाता है। एफएलसीएस सटीक और उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करता है, जो सैन्य चिकित्सा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Site Admin | अगस्त 28, 2025 9:25 अपराह्न
एएचआरआर बना भारत का पहला और दक्षिण एशिया का दूसरा सरकारी संस्थान