अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के तीन दिन बाद अस्पताल प्रशासन ने हादसे में मारे गए 80 मृतकों की पहचान की पुष्टि की है। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अपर अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने मीडिया को बताया कि कल रात तक डीएनए जांच के बाद 80 शवों की पहचान हो चुकी है और 33 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
गुजरात सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुखद निधन पर आज राजकीय शोक की घोषणा की है। उनके सम्मान में राज्य की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। आज शाम राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विजय रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। तीन मृतक यात्रियों के परिजनों ने अभी तक डीएनए सैंपल नहीं दिया है क्योंकि वे विदेश में हैं। उनके कल शाम तक अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है।