जनवरी 27, 2026 9:18 अपराह्न

printer

संसद का बजट सत्र कल से शुरू, सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सहयोग की अपील की

संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज संसद भवन के संसदीय सौध में सर्वदलीय बैठक बुलाई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल मुरुगन इस अवसर पर उपस्थित थे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश, द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम के नेता तिरुचि शिव, तृणमूल कांग्रेस की नेता सागरिका घोष, समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव सहित अन्य लोग भी बैठक में शामिल हुए। संसद का बजट सत्र कल से शुरू होगा और एक अवकाश के साथ 2 अप्रैल तक चलेगा। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बजट सत्र के पहले भाग में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा, बाद में दोनों सदनों में बजट पर चर्चा होगी। श्री रिजिजू ने सभी दलों से सत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला