मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 25, 2025 7:26 अपराह्न | C. R. Patil | NationalWaterSecurityInitiative | ShivrajSinghChouhan

printer

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राष्ट्रीय जल सुरक्षा पहल का शुभारंभ किया

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय जल सुरक्षा पहल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर, श्री चौहान ने कहा कि अब मनरेगा के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों पर धनराशि का एक निश्चित हिस्सा अनिवार्य रूप से खर्च किया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा में ये प्रावधान किया है कि ‘अति जल संकट ग्रसित’ वाले ब्लॉक्स में 65 प्रतिशत राशि मनरेगा की जल संरक्षण वाले कार्यों पर खर्च होगी। वही सेमि-क्रिटिकल ब्लॉक में 40 प्रतिशत मनरेगा की राशि जल संरक्षण के कार्यों में लगाई जाएगी और खर्च होगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस पहल से भावी पीढ़ियों, पशुधन, वन्यजीवों, पर्यावरण और कृषि को लाभ होगा।

 

इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय जल सुरक्षा और ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।