मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 29, 2024 9:18 अपराह्न | Dr. Mohan Yadav | rainfall situation

printer

दिल्ली की घटना के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का सर्वे करने के निर्देश दिए

 

दिल्ली की घटना के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुछ जिलों में वर्षा की स्थिति एवं बाढ़ की संभावना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश में कहीं भी कोई जनहानि नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी जिला अधिकारी अपने जिलों में प्रशासनिक अमले को जिम्मेदारी सौंपें। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे खुले रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि या बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय की कमी नहीं होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सावन माह में मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसका जिलेवार आकलन किया जाए और उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाया जाए।

    राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस महीने अब तक प्रदेश में 18 दशमल पांच इंच बारिश दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि अधिक वर्षा वाले जिलों में राहत शिविर चलाये जा रहे हैं।