दिसम्बर 17, 2025 11:49 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली पहुंचे अफ़गानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली

अफ़गानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली कल नई दिल्ली पहुंचे। वे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया में कहा कि यह यात्रा अफ़गानिस्तान के चिकित्सा क्षेत्र में भारत के लगातार समर्थन को दर्शाती है।

 

इस महीने की शुरुआत में, भारत ने अफगानिस्तान को इन्फ्लूएंजा और मेनिन्जाइटिस के टीकों की 63 हजार से अधिक खुराकें भेजी थीं। 28 नवंबर को, भारत ने अफ़गानिस्तान को 73 टन जीवन रक्षक दवाएं, टीके और आवश्यक सामग्री भेजीं।