अफ़गानिस्तान ने पाकिस्तान की सेना पर कुनार प्रांत के असदाबाद के बाहरी क्षेत्रों में गोलीबारी का आरोप लगाया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
यह ताज़ा घटना अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा पार झड़पों और हवाई हमलों के बीच हुई है। यह संघर्ष फरवरी में तब शुरू हुई जब पाकिस्तान द्वारा अफगान सीमा क्षेत्रों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने सीमा-पार कार्रवाई की थी।