दिसम्बर 22, 2025 11:14 पूर्वाह्न

printer

अफ़गानिस्तान: काबुल के मंडावी बाज़ार में लगी भीषण आग, लगभग 7 लाख अमरीकी डॉलर का नुकसान

अफ़गानिस्तान के काबुल में कल ऐतिहासिक मंडावी बाज़ार में भीषण आग लग गई। दर्जनों दुकानें आग में नष्ट हो गईं। लगभग 7 लाख अमरीकी डॉलर का नुकसान हुआ है। अफ़गान समाचार एजेंसी के अनुसार, इस घटना ने काबुल के व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार हो रहे सुरक्षा जोखिमों को उजागर किया है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से दर्जनों व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

व्यापारियों ने अधिकारियों से आपातकालीन सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। अफ़गानिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। वहीं, व्यापारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या पुराने तारों और सीमित सुरक्षा निगरानी वाले बाजारों में सामान्‍य है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला