मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 16, 2024 9:00 पूर्वाह्न | Afghanistan | Floods

printer

अफगानिस्तान: नंगरहार प्रांत में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ में 35 लोगों की मौत, 250 लोग घायल

 
पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मृत्यु हो गई और 250 लोग घायल हो गए। इस आपदा के कारण कल पाकिस्तान के सीमावर्ती प्रांत के आस-पास के क्षेत्रों और जलालाबाद की प्रांतीय राजधानी सुख रोड़ जिला प्रभावित हुआ है। हताहतों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है।
 
नंगरहार के पास स्थित कुनार प्रांत में इसी तरह की एक प्राकृतिक आपदा में पांच लोगों की मृत्यु हुई है। मई महीने से अफगानिस्तान में तेज बारिश और बाढ़ के कारण 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला