अप्रैल 14, 2026 8:56 अपराह्न

printer

देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश में घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है और किसी भी एलपीजी वितरक केंद्र पर आपूर्ति में कमी की कोई सूचना नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के लिए 23 मार्च से अब तक 14 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री की गई है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि मार्च से अब तक 4 लाख से अधिक पीएनजी कनेक्शन चालू किए गए हैं और लगभग चार लाख 88 हजार नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण किये गये हैं। 14 मार्च से अब तक कुल 1 लाख 31 हजार मीट्रिक टन से अधिक वाणिज्यिक एलपीजी की बिक्री हो चुकी है।

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और अब तक दो हजार दो सौ से अधिक नाविकों को वापस लाया गया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि देशभर में बंदरगाह संचालन सामान्य है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थित भारतीय दूतावास हाई अलर्ट पर हैं और चौबीस घंटे हेल्पलाइन सेवाओं के जरिए नागरिकों को सहायता प्रदान की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र से अब तक लगभग 95 लाख भारतीय स्‍वदेश लौट चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कुवैत, इज़राइल, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों के साथ क्षेत्रीय घटनाक्रम की समीक्षा की है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला