अप्रैल 8, 2026 1:46 अपराह्न

printer

वेल्डिंग और कटिंग टेक्नोलॉजी पर आयोजित सम्मेलन को नीति आयोग के अपर सचिव ने किया संबोधित

नीति आयोग के अपर सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय स्तर पर वृद्धि को गति देने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच अधिक समन्वय पर जोर दिया है। नई दिल्ली में वेल्डिंग और कटिंग टेक्नोलॉजी पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि राज्यों में औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा देने में नीति आयोग का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। उभरते रूझानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम भारत ने पारंपरिक रूप से विनिर्माण क्षेत्र का नेतृत्व किया है लेकिन अब उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली एनसीआर और हरियाणा जैसे राज्यों में भी तेजी से औद्योगिक विस्तार हो रहा है।

श्री ठाकुर ने कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना और मेक इन इंडिया जैसी पहल के बावजूद अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला