ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने आज बताया है कि उसके क्षेत्र के आसपास चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 12 विमानों और नौसेना के सात जहाजों की गतिविधियां देखी गई हैं। इससे पहले भी घुसपैठ की ऐसी गतिविधियां देखी गई हैं। उस समय ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने क्षेत्र के पास पांच चीनी सैन्य विमानों और नौसेना के 9 जहाजों की जानकारी दी थी।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि ताइवान के आसपास चीनी सैन्य गतिविधियों से पता चलता है कि चीन दबाव डालने की नीति पर अमल कर रहा है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह चीन की इस सैन्य घुसपैठ के बारे में वह सचेत है और उस पर नज़र रखे हुए है।