महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दोनों राज्यों के लोगों को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कामना की है कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने इस त्यौहार को अंधकार पर प्रकाश, अन्याय पर न्याय और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक बताया। राज्यपाल देवव्रत ने नागरिकों से त्योहारों के दौरान स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सम्मान और प्राकृतिक खेती जैसे सतत् जीवन मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे उज्ज्वल और स्वस्थ संस्कृति के निर्माण में सहायता मिलेगी। राज्यपाल ने लोगों से एक समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की भी अपील की।
Site Admin | अक्टूबर 19, 2025 8:59 पूर्वाह्न
महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दोनों राज्यों के लोगों को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी
