मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 25, 2024 9:10 पूर्वाह्न | Monsoon | Rain | Weather

printer

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के और अधिक भागों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में पहुंचेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून अगले 3 से चार दिनों में चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे हुए भागों में भी पहुंच जाएगा।

 

मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि अगले 5 दिनों में पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों और सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में इस महीने की 28 तारीख तक कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 27 और 28 जून को कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आज भर भीषण गर्मी की आशंका व्यक्त की है। हालांकि देश के शेष भागों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।