श्रीलंका में इस महीने मुद्रास्फीति नियंत्रित रही। कोलंबो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार इस दौरान मुद्रास्फीति मात्र 2 दशमलव 2 प्रतिशत पर बनी रही। श्रीलंका के जनगणना और सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सूचकांक फरवरी के 195 दशमलव 3 अंकों से बढ़कर मार्च में 195 दशमलव 8 अंक हो गया।
कोलंबो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक श्रीलंका में कीमतों में उतार-चढ़ाव और जीवन-यापन की लागत में परिवर्तन का पता लगाने के लिए सर्वाधिक उपयोग किया जाने वाला सूचकांक है। विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और कई वस्तुओं के आयात में वृद्धि के कारण आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति में तीव्र उछाल आ सकता है।