भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए देवघर के सिविल सर्जन डा. रंजन सिन्हा को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी मो. महफुज आलम ने एसीबी से शिकायत की थी कि सिविल सर्जन डा. सिन्हा नर्सिंग होम के प्रोविजनल प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के लिए डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। एसीबी ने अपने सत्यापन में शिकायत को सही पाया और सिविल सर्जन को पहली किस्त के रुप में 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Site Admin | अक्टूबर 16, 2024 9:22 अपराह्न
एसीबी ने देवघर के सिविल सर्जन डा. रंजन सिन्हा को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया