दिसम्बर 3, 2024 6:46 अपराह्न

printer

2021 से अब तक नागरिक वित्‍तीय साइबर धोखाधड़ी से करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये बचाए गए

सरकार ने बताया है कि वर्ष 2021 से अब तक नागरिक वित्‍तीय साइबर धोखाधड़ी की रिपोटिंग और प्रबंधन प्रणाली के माध्‍यम से करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं। लोकसभा में आज एक लिखित उत्‍तर में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए छह लाख 69 हजार से ज्यादा सिम कार्ड और एक लाख 32 हजार से अधिक आईएमईआई ब्लॉक किए गए हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने 59 हजार से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट ब्‍लॉक किए गए हैं और 1700 से अधिक स्काइपी आईडी ब्‍लॉक किए हैं जिनका इस्‍तेमाल डिजिटल अरेस्‍ट के लिए किया जाता था।