श्रीलंका के लगभग एक सौ प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी0 श्रीनिवास ने कहा कि श्रीलंका की प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों ने मसूरी और दिल्ली में राष्ट्रीय सुशासन केन्द्र में प्रशिक्षण लिया। श्री श्रीनिवास ने कहा कि तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका के अधिकारियों के साथ विकसित भारत के शासन मॉडल को साझा किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के अधिकारियों ने डिजिटीकरण के क्षेत्रों में रुचि दिखाई है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति सचिवालय और प्रधानमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के अलावा श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल कल श्रीलंका में अपनी यात्रा समाप्त करेगा।