श्रीलंका में जनवरी के महीने में डेंगू के लगभग पांच हजार मामले सामने आए हैं। इससे दो लोगों की मृत्यु भी हो गई है। राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के कुल 4 हजार 9 सौ 43 मामले दर्ज किए गए हैं।
देश भर में डेंगू के 16 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है। गम्पाहा जिले में सबसे अधिक 7 सौ 64, कोलंबो में 6 सौ 74 और कोलंबो नगर परिषद क्षेत्र में 6 सौ आठ मामले दर्ज किए गए।
अधिकारियों ने लोगों से डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपाय करने का आग्रह किया है। 2024 में, श्रीलंका में डेंगू के लगभग 50 हजार मामले दर्ज किए गए थे जिनमें से 24 लोगों की मौत हो गई थी।