जून 20, 2025 9:50 अपराह्न

printer

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद अब तक लगभग 231 डीएनए नमूनों की पहचान

अहमदाबाद में हाल में हुई विमान दुर्घटना के बाद अब तक लगभग 231 डीएनए नमूनों की आज शाम छह बजे तक पहचान कर ली गई है। अहमदाबाद सिविल अस्‍पताल के चिकित्‍सा अ‍धीक्षक डॉक्‍टर राकेश जोशी ने मीडिया को बताया कि 210 शवों को उनके परिवारों को सौंपा जा चुका है।

 

उन्‍होंने बताया कि राज्‍य सरकार केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर शोकग्रस्‍त परिवारों की सुविधा के लिए फोरेंसिक तथा अन्‍य कानूनी औपचारिकताएं शीघ्रता के साथ पूरी कर रही है।