मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 26, 2025 8:31 अपराह्न

printer

झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में करीब 12 लोग घायल, कई वाहन आग के हवााले

झारखंड के हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में करीब 12 लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवा झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हुए विवाद शुरू हुआ।

 

    झड़प के बाद दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तीन थानों की राज्य पुलिस बल गांव में मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

    इस बीच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ ने हजारीबाग जिले में आज भड़की हिंसा के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराया है।

 

उन्‍होंने कहा कि देश में कहीं भी तनाव नहीं है, लेकिन झारखंड में सांप्रदायिक अशांति है। साथ ही उन्होंने मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार से इन घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने की मांग भी की।