मई 20, 2025 7:02 अपराह्न

printer

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के छात्र संगठन का नाम बदलने की घोषणा की

 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज नई दिल्‍ली में अपनी पार्टी के छात्र संगठन का नाम बदलने की घोषणा की। श्री केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के छात्र संगठन का नाम अब एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) होगा। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एएसएपी न सिर्फ़ छात्र राजनीति को एक नई दिशा देगा, बल्कि वैकल्पिक राजनीति का एक सशक्त मंच भी बनेगा। श्री केजरीवाल ने कहा कि इस संगठन के ज़रिए पार्टी एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करेगी, जो राजनीति की परिभाषा को बदलते हुए देश के लिए काम करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला