मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 27, 2025 1:48 अपराह्न | AAP | Atishi | BJP | delhi assembly | Kapil Mishra

printer

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया

 
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों ने आरोप लगाया कि उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। विपक्ष की नेता आतिशी ने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि चूंकि आम आदमी पार्टी के विधायक निलंबित हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
 
 
इस बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी विधायकों के व्यवहार को देखते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि सदन कानून के अनुसार चलेगा। भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि अगर विपक्ष हंगामा करता है, तो अध्‍यक्ष को फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला