आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को आज पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने आज सुबह जालंधर स्थित उनके घर पर छापा मारा और बताया कि जांच के दौरान उन्हें कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से अवैध निर्माण के नाम पर निर्दोष लोगों को झूठे नोटिस भेजता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रद्द करवा देता था।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि रमन अरोड़ा को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है।