अगस्त 12, 2025 10:38 पूर्वाह्न

printer

आधार चेहरा प्रमाणीकरण प्रणाली ने दो अरब लेनदेन का आंकड़ा पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की

आधार चेहरा प्रमाणीकरण प्रणाली ने 10 अगस्त, 2025 तक दो अरब लेनदेन का आंकड़ा पार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केवल छह महीनों में लेनदेन की संख्या एक अरब से दोगुनी हो गई है।

 

इस प्रणाली से बिना किसी दस्तावेज़ या शारीरिक संपर्क के केवल चेहरे का उपयोग करके पहचान सत्यापित की जाती है। सुरक्षित और तेज़ प्रणाली का उपयोग कभी भी, कहीं भी किया जा सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण चेहरा प्रमाणीकरण को प्रोत्‍साहन देने के लिए सरकारी विभागों, बैंकों और सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर काम कर रहा है।

 

इस उपलब्धि के बारे में प्राधिकरण के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि इतने कम समय में दो अरब आधार चेहरा प्रमाणीकरण लेनदेन तक पहुँचना, आधार के सुरक्षित, समावेशी और नवीन प्रमाणीकरण व्‍यवस्‍था में लोगों का विश्वास दिखाई देता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला