प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन- पीएमविकास के लिए एक कार्यशाला का आयोजन आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में किया गया। इसका विषय समावेशी कौशल विकास भविष्य: एक बहु-हितधारक संवाद था। यह कार्यशाला अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के प्रबंधन अध्ययन विभाग के सहयोग से आयोजित की थी। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने बताया कि इस संवाद का उद्देश्य पीएमविकास को उभरते श्रम बाजार की जरूरतों, उद्योग की मांग और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप बनाना था। सभा को संबोधित करते हुए, अल्पसंख्यक कार्य सचिव चंद्र शेखर कुमार ने सूक्ष्म, मध्यम और बड़े उद्यमों के विस्तार की चुनौती पर प्रकाश डालते हुए उद्योग भागीदारी प्रणाली का समर्थन किया।
News On AIR | जनवरी 27, 2026 9:32 अपराह्न
पीएम-विकास के तहत ‘प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन’ पर आईआईटी दिल्ली में कार्यशाला आयोजित