संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि विश्व भर में हर 10 मिनट में एक महिला या लडकी की हत्या होती है जो स्त्रीहत्याओं को रोकने में असफलता को दर्शाता है।
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में 83 हजार महिलाओं और लडकियों की जानबूझकर हत्या किए जाने का अनुमान है। लगभग 60 प्रतिशत महिलाओं और लडकियों की मौत उनके परिवार के सदस्यों या करीबी साथियों के हाथों हुई, जो इनके लिए घर के भीतर खतरे को दर्शाता है।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि बढती तकनीकों जैसे साइबर स्टॉकिंग, जबरन नियंत्रण के जरिए उनका शोषण किया जाता है जो आगे चलकर घातक हमलो में बदल सकता है। अफ्रीका में महिलाओं और लडकियों के खिलाफ सबसे ज्यादा हत्याएं दर्ज की गई हैं।