मार्च 27, 2026 6:45 अपराह्न

printer

अमरीका स्थित मानवाधिकार समूह ने काबुल में पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्‍तान के हाल के हमले को गैरकानूनी बताया

अमरीका स्थित मानवाधिकार समूह ने काबुल में पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्‍तान के हाल के हमले को गैरकानूनी बताया है। मानवाधिकार समूह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को संकट में डालने और अंतर्राष्‍ट्रीय कानून का उल्‍लंघन करने वाली यह घटना युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकती है।

16 मार्च को पाकिस्‍तान ने काबुल में दो हजार बिस्‍तरों के उपचार केंद्र पर हमला किया था जिसमें सैकडों लोग मारे गए थे और अनेक घायल हुए थे। मानवाधिकार समूह ने पाकिस्‍तानी अधिकारियों को इस घटना की तुरंत निष्‍पक्ष जांच कराने को कहा है ताकि दोषी लोगों को दंडित किया जा सके।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इस हमले में इस अस्‍पताल के एक ब्‍लाक के पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो जाने की खबर दी है, जिसमें मादक पदार्थ की लत वाले किशोरों का उपचार चल रहा था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला