मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 11, 2024 7:54 अपराह्न | elections in Sri Lanka

printer

श्रीलंका में आम चुनाव के लिए देशभर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और स्वतंत्र समूहों से कुल 690 नामांकन स्वीकार किए गए

श्रीलंका में आम चुनाव के लिए देशभर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और स्वतंत्र समूहों से कुल छह सौ 90 नामांकन स्वीकार किए गए। श्रीलंका के चुनाव आयोग ने कहा है कि विभिन्न कारणों से 74 नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये।    द्वीप में संसदीय चुनाव 14 नवंबर को निर्धारित है जिसमें 22 चुनावी जिलों से 196 सदस्य चुने जाएंगे और 29 सदस्यों को राष्ट्रीय सूची के माध्यम से नामित किया जाएगा।