ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल चार हजार 415 भारतीय नागरिकों को निकाला गया है। इसमें ईरान से तीन हजार 597 और इजरायल से 818 भारतीय नागरिकों को विशेष विमानों से स्वदेश लाया गया। एक वक्तव्य में विदेश मंत्रालय ने कहा कि 14 ओसीआई कार्ड धारक, नेपाल के नौ नागरिकों, श्रीलंका के चार नागरिकों और एक भारतीय नागरिक की ईरानी पत्नी को भी ईरान से लाया गया है।
वापस लाये गये भारतीय नागरिकों में एक हजार पांच सौ से अधिक महिलाएं और पांच सौ बच्चे शामिल हैं।