मई 23, 2025 8:17 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जिलों में कुल 33 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जिलों में आज कुल 33 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन पर करीब 90 लाख रूपए का इनाम घोषित था। राज्य के बीजापुर जिले में 24 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी माओवादियों पर फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

 

    उधर, दन्तेवाड़ा जिले में भी आज 09 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से चार माओवादियों पर साढ़े तीन लाख रूपए का इनाम था।

 

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत पचास-पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।