मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2024 11:23 पूर्वाह्न

printer

नए सिरे से सीमांकन करने के लिए किया गया तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग का गठन

मध्य प्रदेश में संभागों, जिलों और तहसीलों का नए सिरे से सीमांकन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन सामान्य की सुविधा और बेहतरी के उद्देश्य से जिले और संभाग की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है।

 

राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग का गठन किया है। आयोग का अध्यक्ष रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आम लोग अपने क्षेत्र की प्रशासनिक संरचना को लेकर इस आयोग को सुझाव दे सकेंगे।

 

मध्य प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य का क्षेत्रफल अधिक है परंतु जिला और संभागों की सीमाओं के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए सीमाओं का पुनर्निर्धारण करना पड़ रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला