मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिन का कृषि महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। कृषि मंत्रालय ने बताया कि इसमें केवल फसलों पर ही ध्यान केंद्रित नहीं किया जाएगा, बल्कि दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन, किसान उत्पादक संगठन आधारित विपणन और ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों पर भी ध्यान दिया जाएगा। महाकुंभ का उद्देश्य किसानों के लिए आय के कई मजबूत स्रोत तैयार करना है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को, बीज से बाजार तक और मछली से मोती तक एक ही मंच पर लाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, कृषि स्टार्टअप प्रस्तुतियों और वैज्ञानिकों के साथ संवाद इस महाकुंभ के तीन प्रमुख स्तंभ होंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर खोलना है।
News On AIR | अप्रैल 7, 2026 8:47 अपराह्न
मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिन का कृषि महाकुंभ आयोजित किया जाएगा