मार्च 29, 2026 1:01 अपराह्न

printer

3500 मरीन और नौसैनिकों का एक टास्क फोर्स यूएसएस ट्रिपोली युद्धपोत के साथ मध्य पूर्व पहुंचा: सेंटकॉम

संयुक्त राज्य अमरीका के सेंट्रल कमांड, सेंटकॉम ने बताया है कि पैंतीस सौ मरीन और नौसैनिकों का एक टास्क फोर्स, यूएसएस ट्रिपोली युद्धपोत के साथ मध्य पूर्व पहुंच गया है। यह तैनाती ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमरीका की व्यापक सैन्य तैयारियों का हिस्सा मानी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पेंटागन मध्य पूर्व में अतिरिक्त 10,000 जमीनी सैनिकों की तैनाती पर भी विचार कर रहा है, जिससे कूटनीति के साथ-साथ अन्य सैन्य विकल्प भी उपलब्ध हो सकें।

हालांकि, इन सैनिकों की तैनाती के सटीक स्थान स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इन्हें ईरान के करीब महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप के आसपास रणनीतिक दूरी पर तैनात किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला