दिल्ली के आनन्द विहार स्थित विवकेानन्द स्कूल में आज सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में सडक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और युवाओं में जिम्मेदार परिवहन की संस्कृति को बढावा देने के लिए किया गया।
इस कार्यक्रम में कक्षा 3 से 12 तक के लगभग 4 हजार छात्रों और लगभग 100 स्कूलों के 5 सौ से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस सम्मेलन में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें केवल भौतिक संपत्ति नहीं हैं, बल्कि लोगों, अवसरों और आर्थिक प्रगति को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण जीवन रेखाएं हैं। भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में लगभग 1 लाख 46 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल है, जो इसे विश्व के सबसे बड़े राजमार्ग में से एक बनाता है।
इस सम्मेलन में छात्रों को हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और गति सीमा का पालन करना जैसी सरल लेकिन जीवन रक्षक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।