अगस्त 10, 2025 5:31 अपराह्न

printer

विश्व शेर दिवस के अवसर पर गुजरात के द्वारका में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज पर्यावरण संबंधी मुद्दों में भारत के वैश्विक नेतृत्व पर प्रकाश डाला। गुजरात के देवभूमि द्वारका में विश्व शेर दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान श्री यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा संचालित कई प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख किया जिनमें आपदा रोधी गठबंधन, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और अंतर्राष्ट्रीय शेर गठबंधन शामिल हैं।

 

भारत में पाई जाने वाली सात प्रजातियों में से शेर, बाघ, और चीता के लिए चलाए जा रहे भारत के प्रयास,  पर्यावरण-केंद्रित संरक्षण मॉडल को सुदृढ़ कर रहे हैं और विश्‍व के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि गुजरात का बरदा क्षेत्र शेरों का दूसरा निवास स्थान बन गया है।

 

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 179 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री पटेल ने कहा कि गुजरात के शेर आज देश के गौरव का प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि 143 वर्षों के अंतराल के बाद शेरों ने बरदा डूंगर क्षेत्र में फिर से प्राकृतिक रूप से रहना शुरू कर दिया है, जो भारत की वन्यजीव संरक्षण यात्रा में एक प्रमुख मील का पत्थर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला