जनवरी 30, 2025 1:09 अपराह्न

printer

अमरीका में एक यात्री-विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 18 शव किए गए बरामद

अमरीका में वॉशिंगटन के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास अमरीकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से एक यात्री विमान के टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि बुधवार को विमान जब हवाई अड्डे के रनवे पर उतर रहा था, तब यह टक्‍कर हुई।

 

60 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्‍यों वाला यह विमान कंसास से वॉशिंगटन डीसी जा रहा था। हेलिकॉप्‍टर तीन सैनिकों के साथ एक प्रशिक्षण उड़ान पर था।

 

स्‍थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार अब तक 18 शव बरामद कर लिये गये हैं। हताहतों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पोटोमैक नदी में व्‍यापक आपात‍कालीन कार्य जारी है। इसी स्‍थान पर यात्री विमान और हेलिकॉप्‍टर में टक्‍कर हुई थी।

 

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें दुर्घटना की जानकारी दी गई है और वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं। ब्यौरे की प्रतिक्षा है।