गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर एलपीजी की एक और खेप पहुंच गयी है। जग वसंत टैंकर 47 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है। यह जहाज कुवैत से रवाना होकर होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार करके भारत पहुंचा है। इसमें से 17 हजार मीट्रिक टन एलपीजी कांदला बंदरगाह भेजी जाएगी। शेष एलपीजी मुंबई और न्यू मैंगलोर बंदरगाह भेजी जाएगी।
News On AIR | मार्च 28, 2026 9:56 अपराह्न
गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर एलपीजी की नई खेप पहुंची