कोलंबिया में 128 लोगों को ले जा रहा एक सैन्य परिवहन विमान कल प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 66 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जनरल ह्यूगो अलेजांद्रो लोपेज़ बारेटो ने बताया कि विमान में 128 लोग सवार थे। इनमें सेना के 115 जवान, चालक दल के 11 सदस्य और राष्ट्रीय पुलिस के 2 जवान शामिल थे। बारेटो ने बताया कि 57 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि चार सैन्यकर्मी अभी भी लापता हैं।
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कल दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान पुटुमायो के एक अन्य शहर में सैनिकों को ले जा रहा था। वायु सेना कमांडर ने बताया कि घायलों को राजधानी बोगोटा और अन्य जगहों के अस्पतालों में वापस ले जाने के लिए 74 बिस्तरों वाले दो विमान घटनास्थल पर भेजे गए हैं।